स्वप्न सलोने आते क्यों हैं?
अनंत इच्छाओं को वे,
जागृत करके जाते क्यों हैं?
स्वप्न सलोने आते क्यों हैं?
अस्तित्वहीन से वे विचार,
अकल्पनीय से वे आचार,
कभी पूर्ण तो कभी अधूरे,
प्रश्नचिन्ह को लिए संग में,
मोहित करके जाते क्यों हैं?
स्वप्न सलोने आते क्यों हैं?
कभी विकराल भयानक से,
सारी रात जगाने वाले,
कभी परियों के संग हमे भी,
परीलोक ले जाने वाले....
कभी असंभव कभी अघटित,
अप्राप्य , अमूल्य , इष्ट वस्तु का,
मन में मोह जागते क्यों हैं ?
स्वप्न सलोने आते क्यों हैं?
स्वप्नों के वे भाव भयानक,
स्वप्नों के वे मधुर कथानक,
अपरिमित ब्रम्हांड के वे,
ध्रुड रहस्य उलझाते क्यों है?
स्वप्न सलोने आते क्यों हैं?
स्वप्न सलोने आते क्यों हैं?
No comments:
Post a Comment